केजरीवाल ने कोरोना के नए वैरिएंट प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने का मोदी से किया आग्रह

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से आने वाली उड़ानें रोकने का आग्रह किया है जहां कोरोना के नए वैरिएंट सामने आए हैं। श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री से अपील करता हूँ कि कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली वायु सेवाओं को तुरंत रोक दिया जाए। हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना के कहर से बाहर निकलकर आया है। हमें हर संभव वो कदम उठाना चाहिए जिससे कोरोना का नया वैरिएंट भारत में प्रवेश न करे।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत रही। दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14 लाख 40 हज़ार 807 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14.15 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में इस महामारी से अब तक 25,095 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Posts

केरल निकाय चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम में NDA को बड़ी जीत 101 वार्डों में से 50 NDA के खाते में LDF को 29 और UDF को 19 वार्ड मिले तिरुवनंतपुर। मकेरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम…

Continue reading
तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *