कोलकाता बनाम लखनऊ- जीत की हैट्रिक की ओर से दोनों रिकॉर्ड

  • दोनों टीमें अंक तालिका में बराबरी पर, जीत के साथ बढ़त बनाने उतरेंगी मैदान में

  • दिग्वेश राठी के सामने होंगे उनके आदर्श सुनील नरेन, मुकाबला होगा खास

  • वेंकटेश अय्यर की फॉर्म में वापसी से मजबूत हुआ कोलकाता, ऋषभ पंत पर लखनऊ को उम्मीदें

कोलकाता।  आईपीएल 2025 का रोमांच मंगलवार को तब दोगुना हो जाएगा जब दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। इन्हीं में से एक टक्कर गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच होगी। यह मुकाबला पहले रविवार को खेला जाना था, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के चलते इसे मंगलवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।

इस मुकाबले में सबसे दिलचस्प टक्कर केकेआर के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन और लखनऊ के युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी के बीच हो सकती है। खास बात यह है कि दिग्वेश, नरेन के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन अब दोनों आमने-सामने होंगे। अब देखना होगा कि मैदान पर अनुभव भारी पड़ता है या युवा जोश।

दोनों ही टीमों का अब तक का प्रदर्शन समान रहा है। केकेआर और लखनऊ दोनों ने अब तक दो-दो मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में उनके चार-चार अंक हैं। पिछली जीत के साथ दोनों टीमें लय में हैं और उसे बनाए रखने का प्रयास करेंगी।

कोलकाता ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडेन गार्डन्स पर खेला था और एकतरफा जीत हासिल की थी। टीम में बदलाव की संभावना बेहद कम है। अच्छी बात यह है कि स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर फॉर्म में लौट आए हैं, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह ने भी उपयोगी पारियां खेली हैं। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी प्रभावित किया है।

Related Posts

हार्दिक पंड्या और महीका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हनुमान पूजा की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए, जिसमें दोनों हनुमान जी की पूजा करते…

Continue reading
गर्दन में ऐंठन के चलते शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

कोलकाता । भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। BCCI ने सोशल…

Continue reading