रिटायर्ड LIC अधिकारी से ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी

  • वाट्सएप ग्रुप से की शुरुआत: इशिता पाल नाम की महिला ने शेयर मार्केट ग्रुप में जोड़ा
  • फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट: लिंक भेजकर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराई गई
  • 14 बार में भेजे पैसे: 24 मई से 2 जून के बीच 51.53 लाख का निवेश

कानपुर। शेयर बाजार में एक दिन में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी से 51.53 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित से जब रकम निकालने की बात हुई तो ठगों ने 5% इनकम टैक्स देने की शर्त रख दी। शक होने पर उन्होंने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाट्सएप ग्रुप के जरिए शुरू हुई ठगी
श्याम नगर, रामपुरम निवासी सुधीर कुमार शुक्ला (सेवानिवृत्त एलआईसी अधिकारी) ने बताया कि 15 अप्रैल को उन्हें “इशिता पाल” नाम की युवती ने एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इस ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश के जरिए एक दिन में 5 से 10 प्रतिशत मुनाफा कमाने का दावा किया गया।

ट्रेडिंग अकाउंट दिखाकर कराया भरोसा
शेयर मार्केट की जानकारी देने के नाम पर एक प्रोफेसर, जो खुद को “हेनान डेलवी कंपनी का सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर” बताता था, हर शाम निवेश की रणनीति बताता था। पीड़ित को एक लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया गया, जिसमें आधार विवरण भी लिया गया। इसके बाद उन्हें एक और ग्रुप में जोड़ा गया और एक लिंक डाउनलोड कराकर फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट दिखाया गया।

14 बार में भेजे 51.53 लाख रुपए
सुधीर शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 24 मई से 2 जून के बीच 14 बार में RTGS और UPI के जरिए कुल 51.53 लाख रुपए जमा किए। ग्रुप में दिखाया गया कि उन्होंने कई कंपनियों के शेयर खरीदे हैं, जिसकी कुल वैल्यू 3.29 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
पालघर में ‘शिव का अवतार’ बताकर महिला से रेप

मुंबई/पालघर। पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की…

Continue reading