ललालबाग में AQI खतरनाक, अधिकतम 28 डिग्री

लखनऊ। राजधानी में रविवार को सुबह से धुंध का असर रहा और ठंडी हवा ने ठंडक बढ़ाई। दिन में मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के शनिवार शाम 4 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 183 के साथ मॉडरेट स्थिति में रहा। वहीं, लालबाग का AQI 320 के साथ खतरनाक स्थिति में दर्ज किया गया, जहां लोगों को सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई। अलीगंज का AQI 255, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 228 और गोमतीनगर 217 के साथ खराब लेबल में रहा। कुकरैल और अंबेडकर यूनिवर्सिटी के इलाके यलो जोन में रहे।

मौसम विभाग ने लखनऊ के आसपास के जिलों में आंशिक शीत लहर की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण रात में गलन बढ़ी है। इसके अलावा, मध्य भारत पर बने प्रति चक्रवात और ठंडी हवाओं के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी गई।

पिछले कुछ दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। बीती रात इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी और अमेठी में शीत लहर की स्थिति बनी रही।

Related Posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन हुई सामान्य

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की सभी उड़ानें समय पर रवाना हुईं, जिससे यात्रियों ने लंबे समय बाद राहत की सांस ली। पिछले 5 दिनों…

Continue reading
BBAU के UIET के पूर्व ऑफिस असिस्टेंट को सजा

लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के UIET में तैनात रहे ऑफिस असिस्टेंट विजय कुमार द्विवेदी को CBI की विशेष अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में 4…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *