वन विभाग की टीम के चंगुल से भाग निकला तेंदुआ

 राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले गुडंबा क्षेत्र में घुसा तेंदुआ रविवार तड़के वन विभाग और पुलिस की टीम को चकमा देकर भाग निकला। लखनऊ के प्रभागीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए को कल्याणपुर इलाके में चहारदीवारी से घिरे एक खाली भूखंड में देखकर जाल लगाया था लेकिन तड़के करीब तीन बजे वह टीम को चकमा देकर भाग निकला। इस दौरान उसके हमले से कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।

तेंदुआ काफी घनी आबादी वाले इलाके में है जिसमें चहारदीवारी से घिरे कई खाली भूखंड हैं। उन सबमें भी उसे तलाशा जा रहा है। सिंह ने बताया कि रात में अंधेरा होने की वजह से तेंदुए को बेहोश नहीं किया जा सका। अब दिन में उसका पता लगने पर उसे बेहोश कर पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे खास तौर पर शाम के वक्त अपने घर से बाहर ना निकलें, समूह में रहें और किसी जगह अचानक प्रवेश न करें क्योंकि हो सकता है कि तेंदुआ छुपा बैठा हो। हालांकि, अभी तक तेंदुए का रुख आक्रामक नहीं लगा है फिर भी बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Related Posts

आगरा में मुख्यमंत्री दौरे के चलते शहर में भारी ट्रैफिक जाम

आगरा। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के चलते शहर की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री आगरा कमिश्नर सभागार में SIR की…

Continue reading
लखनऊ में मुठभेड़: 50 हजार के इनामी ड्रग्स तस्कर घायल

मौके से देसी कट्टा, कारतूस, बाइक, नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने विशेष रणनीति के तहत दोनों को दबोचा पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *