लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत में खुलासा

  • हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए लगाया गया फांसी का फंदा
  • पुलिस ने महिला गुनगुन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • गुनगुन के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रह रहे युवक लखन शुक्ला की मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, लखन की मौत फांसी से नहीं, बल्कि जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी का नाटक रचा था। पुलिस ने आरोपी महिला गुनगुन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

दो महीने से लिव-इन में रह रहा था युवक

लखन शुक्ला (24), जरौली फेस-2 निवासी अर्जुन शुक्ला का बेटा था। वह करीब दो महीने पहले गुनगुन नाम की शादीशुदा महिला के साथ काकादेव स्थित एक हॉस्टल में किराए पर रह रहा था। गुनगुन की उम्र लखन से करीब 10 साल अधिक बताई जा रही है। महिला अपने पति को छोड़कर लखन के साथ रह रही थी।

महिला ने फांसी का दावा किया, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

गुरुवार भोर में गुनगुन ने दावा किया कि लखन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने फंदा काटकर लखन को नीचे उतारा और पड़ोसियों की मदद से हैलट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला सच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि लखन की मौत फांसी से नहीं, बल्कि ज़हर खाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला ने शव को फांसी पर लटकाया था।

4 मिनट 24 सेकंड का वीडियो बना सबूत

एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले दो कांस्टेबलों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए एक वीडियो बनाया था। इस दौरान महिला कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किए हुए थी। दरवाजा तोड़ने पर उसने बताया कि लखन ने आत्महत्या कर ली है और वह खुद उसे नीचे उतार चुकी है।

कमरे में मिले थे संघर्ष के निशान

मृतक के शरीर पर चोट के निशान, कमरे में टूटी चूड़ियां और कुछ टेबलेट मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई। पुलिस को यह भी संदेह है कि महिला ने किसी बात पर विवाद के बाद लखन को ज़हर दिया और बाद में पूरे मामले को आत्महत्या में बदलने की साजिश रची।

महिला के पति और लखन के परिवार के बीच पहले भी हुआ था विवाद

जपा नेता प्रबोध मिश्रा के मुताबिक, महिला पहले अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। तीन महीने पहले महिला का पति और पिता लखन के घर आए थे और उसके परिवार से बातचीत की थी। महिला कुछ समय पति के पास गई थी, लेकिन बाद में फिर से लखन के पास लौट आई।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
पालघर में ‘शिव का अवतार’ बताकर महिला से रेप

मुंबई/पालघर। पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की…

Continue reading