ताले टूटे, अलमारी खाली – लखनऊ में बड़ी चोरी से सनसनी

  • गुरुवार सुबह टूटा मिला मुख्य गेट, पड़ोसियों ने दी सूचना

  • फैमिली पार्टी में थी, पीछे से चोरों ने लूट लिया सबकुछ

  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, संदिग्धों की तलाश तेज

लखनऊ। बंथरा इलाके में बीती रात चोरों ने एक बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाते हुए करीब 9 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम दिया। कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर राजीव आनंद गुप्ता के घर से चोरों ने 6 लाख रुपये के गहने और 3 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

जन्मदिन समारोह में गए थे घर वाले, चोरों ने तोड़ा मुख्य गेट का ताला
पुलिस के अनुसार, राजीव आनंद गुप्ता अपने माता-पिता के साथ गोमती नगर में अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने उनके बंथरा स्थित घर को निशाना बनाया। मकान का मुख्य गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरों व अलमारी के ताले तोड़ दिए। घर लौटने पर राजीव ने देखा कि गहने और नकदी गायब हैं।

पड़ोसियों ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने जब मकान का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्होंने तुरंत राजीव को इसकी जानकारी दी। राजीव के घर पहुंचते ही उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी
बैंक मैनेजर के पिता ओमप्रकाश आनंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है।

Related Posts

लखनऊ में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, गले में 18 टांके

लखनऊलखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड के दो भाइयों ने घर में घुसकर ऑपरेशन में…

Continue reading
ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लखनऊ बुलाया

लखनऊ। लखनऊ में 20 वर्षीय युवती ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर बुलाने और दुष्कर्म के बाद जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पीड़िता नई दिल्ली के…

Continue reading