लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी: लॉ स्टूडेंट को डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़

  • एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉ स्टूडेंट की कार में पिटाई
  • डेढ़ मिनट में लगे 26 थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
  • लड़की और लड़के ने मिलकर छात्र को जमकर पीटा

लखनऊ। लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंपस की पार्किंग में लॉ स्टूडेंट को कार में बैठाकर उसके दो क्लासमेट (एक लड़का और एक लड़की) ने डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे। हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो खुद ही बनवाया गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

पीड़ित छात्र सदमे में, पढ़ाई छोड़ी

पिटाई के बाद से छात्र मानसिक रूप से टूट गया है। उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया और परिवार अब उसे डिप्रेशन से बाहर लाने के प्रयास कर रहा है। परिजनों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कार में लड़की और लड़का दोनों ने की पिटाई

वीडियो में दिखता है कि कार में बैठी लड़की पहले छात्र को 5-6 थप्पड़ मारती है और कहती है— “हाथ हटाओ वरना और मार पड़ेगी।” इसके बाद एक अन्य लड़का गालियां देते हुए ताबड़तोड़ थप्पड़ मारता है। बीच-बीच में छात्र को धमकाया भी जाता है। चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद अन्य स्टूडेंट्स तमाशा देखते रहे, किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

2 महीने बाद गया था कैंपस, हुई मारपीट

पीड़ित छात्र शिखर, जो LLB सेकंड ईयर का स्टूडेंट है, ने बताया कि 11 जून को उसके घुटने और लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ था। इसी कारण वह दो महीने तक कॉलेज नहीं जा पाया। 8 अगस्त से दोबारा कैंपस जाना शुरू किया, लेकिन 26 अगस्त को यह घटना घट गई।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading