लखनऊ में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर मारा तगड़ा वार

  • लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तिलकनगर में झुग्गियां ध्वस्त
  • नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे पर की बड़ी कार्रवाई, इलाके में फैली अराजकता खत्म
  • तिलकनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस बल ने किया लोगों को शांत

लखनऊ।  लखनऊ नगर निगम ने तिलकनगर के जोन-2 इलाके में सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की। रामलीला मैदान से लेकर रस्तोगी इंटर कॉलेज तक सड़कों, नालियों, फुटपाथ और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम ने हंगामे के बीच इन झोपड़ियों को ध्वस्त किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अतिक्रमण लंबे समय से चला आ रहा था और इस इलाके में 25 से ज्यादा बड़ी झुग्गियां बन चुकी थीं। प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग अपनी अवैध बस्तियों को नहीं हटा रहे थे, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया।

निगम की कार्रवाई पर विरोध- जब नगर निगम की टीम अवैध निर्माण को हटाने पहुंची, तो वहां रह रहे लोगों ने विरोध किया। पुलिस बल ने आकर स्थिति को शांत कराया और कार्रवाई शुरू की। नगर निगम की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध निर्माण के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आवाजाही में रुकावटें आ रही थीं। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी लोगों को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ, तो सख्ती बरतनी पड़ी।

Back to top button