- तड़के गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पर पड़ा पुलिस का शक
- रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाब में घायल कर पकड़ा गया
- दूसरे आरोपी ने भी की फायरिंग, सहारा पुल के पास मुठभेड़ में दबोचा गया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रांस गोमतीनगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और दो शातिर लुटेरों के बीच अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने हाल ही में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
बिना नंबर प्लेट की बाइक से जा रहा था संदिग्ध, पुलिस को देख की फायरिंग
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने जानकारी दी कि सुबह करीब 3 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से संदिग्ध रूप से घूमता मिला। रोकने की कोशिश करने पर युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे दबोच लिया गया।
दूसरे साथी ने सहारा पुल के पास की फायरिंग, पुलिस ने किया घायल कर गिरफ्तार
पहले बदमाश को पकड़ने के बाद पुलिस जब उसके साथी की तलाश में आगे बढ़ी तो सहारा पुल के पास दूसरा बदमाश दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जैसे ही उसे रोका, उसने भी फायरिंग शुरू कर दी।
More Stories
क्यों लखनऊ में इंदिरा गांधी को याद कर चला NSUI का खास अभियान?
ट्रक की चपेट में आकर मौके पर युवक की मौत
किरावली में गोलीकांड- दुकान मालिक के बेटे ने क्यों चलाई गोली?