नोएडा में किसानों का महापंचायत प्रदर्शन

  • 6 स्थानों पर महापंचायत, सड़कें जाम
  • ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे हजारों किसान
  • नोएडा प्राधिकरण पर बढ़ा दबाव

नोएडा। बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन तेज हो गया। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों किसान सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन (मंच), किसान एकता संघ और अन्य संगठनों के नेतृत्व में 6 प्रमुख स्थानों पर महापंचायत आयोजित की गई। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण कार्यालय को किसानों ने घेर लिया, जबकि गलगोटिया अंडरपास पर 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ 1,000 से ज्यादा किसान एकत्र हुए।

महिलाओं की भी इस प्रदर्शन में भारी भागीदारी देखी गई। आंदोलनकारी किसानों ने खुद के लिए खाने-पीने और ठहरने की पूरी व्यवस्था कर रखी है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगे नहीं मानी जातीं, वे स्थल नहीं छोड़ेंगे।

इन 6 स्थानों पर जुटे किसान

  1. नोएडा विकास प्राधिकरण

  2. यमुना विकास प्राधिकरण

  3. गलगोटिया यूनिवर्सिटी का कट

  4. स्पोर्ट्स सिटी का वीआईपी गेट

  5. सलारपुर अंडरपास

  6. रौनिजा अंडरपास

प्रदर्शन से आवागमन प्रभावित
किसानों की इस महापंचायत के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मुख्य सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कई रास्तों पर ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय निवासियों और ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

10 सूत्रीय मांगें और प्रशासन पर दबाव
किसानों की प्रमुख मांगों में जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, रोजगार, और पुनर्वास से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। किसानों का कहना है कि वे प्रशासन की ओर से बार-बार दिए जा रहे आश्वासनों से थक चुके हैं, अब उन्हें ठोस निर्णय चाहिए।

Back to top button