महिला तस्कर के पेट से बरामद हुआ मेथाक्वालोन

  • ड्रग्स निगलकर भारत में घुसने की कोशिश, इमिग्रेशन पर रोकी गई महिला

  • KGMU में ऑपरेशन के दौरान निकाले गए 34 कैप्सूल, सफेद पाउडर बरामद

  • DRI की कार्रवाई में खुला 25 लाख के नशे का रैकेट, अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के मामले में एक अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पेट से ऑपरेशन कर 34 कैप्सूल निकाले गए, जिनमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ भरा हुआ था। इस ऑपरेशन को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 5 से 8 अप्रैल के बीच अंजाम दिया गया।

DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि दुबई से लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या FZ443 से एक महिला मादक पदार्थों की तस्करी कर रही है। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों की मदद से उसे रोका गया और पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने ड्रग्स से भरे कैप्सूल निगल रखे हैं।

25 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाला ड्रग्स बरामद
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में कराए गए स्कैन और एक्स-रे में महिला के पेट में कैप्सूल की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे KGMU रेफर किया गया। वहां मेडिकल निगरानी में हुए ऑपरेशन में 500 ग्राम मेथाक्वालोन बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

DRI अधिकारियों ने बुधवार को महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ड्रग्स सिंडिकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
लखनऊ में प्रेमिका को गोली मारने वाला सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में 11-12 दिसंबर की रात प्रेमिका को गोली मारने वाले सिरफिरा प्रेमी आकाश कश्यप को पुलिस ने साथी शिवम कश्यप के साथ किसान पथ के पास…

Continue reading