टाण्डा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। कथित भ्रष्टाचार, मनमाने एवं विधि-विरुद्ध न्यायिक आदेशों और सरकारी भूमि (कब्रिस्तान) को नुकसान पहुंचाने आदि के आरोपों को लेकर अधिवक्ता अब सीधे तहसीलदार निखिलेश कुमार के तत्काल तबादले की मांग पर अड़ गए हैं जिसके कारण तहसीलदार कोर्ट का न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। मामला अब अधिवक्ता संघ द्वारा अयोध्या मंडल के आयुक्त तक पहुंचा दिया गया है।
टाण्डा बार एसोसिएशन का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा कई मामलों में नियमों को ताक पर रखकर और तथ्यों की अनदेखी कर काम जा रही है। इससे न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और आमजन में गहरा रोष व्याप्त है।
अधिवक्ताओं के अनुसार, तहसीलदार के कार्यशैली के विरोध में तहसील न्यायालयों का बहिष्कार जारी है, जिससे न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। बार पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक तहसीलदार का तबादला कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

Related Posts

अम्बेडकरनगर में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घर से पकड़ा

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी…

Continue reading
पीएचसी तारखुर्द में बिना डॉक्टर चल रही ओपीडी, व्यवस्थाएं ध्वस्त

पीएचसी तारखुर्द में डॉक्टर और अधीक्षक का अभाव फार्मा कर्मी चला रहे ओपीडी सफाई और शौचालय व्यवस्था बदहाल अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारखुर्द इन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *