मोदी ने नए संसद भवन की छत पर अशोक स्तंभ का अनावरण किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का सोमवार सुबह अनावरण किया। प्रधानमंत्री अशोक स्तंभ के पास की गई पूजा अर्चना में भी शामिल हुए। अशोक स्तंभ के अनावरण के समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।
श्री मोदी ने इस मौके पर संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के साथ बातचीत भी की।

यह भी पढ़े :योगी ने थामा मुलायम सिंह यादव का हाथ, भावुक पल में बंधाया ढांढस

यह अशोक स्तंभ कांस्य से बना है और इसका वजन 9500 किलोग्राम तथा ऊंचाई साढ़े छह मीटर है। इसे नए संसद भवन की छत के बीचों बीच स्थापित किया गया है। अशोक स्तंभ को इसकी जगह पर रोकने के लिए स्टील का एक मंच बनाया गया है जिसका वजन 65 किलोग्राम है।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *