मां ने तीन मासूमों संग तालाब में लगाई छलांग- जद्दोपुर में मचा कोहराम

  • पारिवारिक तनाव में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

  • एक बच्चे का शव मिला, दो की तलाश जारी

  • गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। घटना गुरुवार सुबह की है जब गांव निवासी अन्नू देवी (35) अपने तीन बच्चों—दीक्षा (8), सूर्यांश (6) और दिव्यांश (3)—के साथ घर से निकलीं और सीधे तालाब की ओर गईं। ग्रामीणों के अनुसार, महिला बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं।

परिवारवालों ने बताया कि अन्नू देवी हाल ही में अपनी सास की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मुंबई से गांव आई थीं। सास की मृत्यु के बाद से वह गहरे सदमे में थीं और अक्सर कहती थीं, “अब किसके सहारे जियूं?”

सुबह तालाब में दिव्यांश का शव उतराया मिला, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल दो बच्चों और महिला की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में गमगीन माहौल है और परिजनों की हालत बेहद खराब है।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading