मुनाफ पटेल का आईपीएल में विवाद-जुर्माने से टीम को होगा क्या असर

  • दिल्ली कैपिटल्स की सुपर ओवर में जीत के बावजूद मुनाफ पटेल पर कार्रवाई, जुर्माना और डिमेरिट प्वाइंट

  • आईपीएल 2025 में पहली बार सपोर्ट स्टाफ पर सजा, मुनाफ पटेल की आचार संहिता उल्लंघन पर गिरी गाज

  • दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर जुर्माना, चौथे अंपायर के साथ बहस की चर्चा

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक रहा। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में दिल्ली ने बाज़ी मारी, लेकिन जीत के बाद भी टीम को झटका लगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीज़न पहली बार किसी टीम के सपोर्ट स्टाफ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर आचार संहिता के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुनाफ पटेल ने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया, जो खेल की भावना के खिलाफ आचरण से संबंधित है। इसके लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दर्ज किया गया है। मुनाफ ने मैच रेफरी की ओर से दी गई सज़ा को स्वीकार किया, जिसके बाद किसी औपचारिक सुनवाई की ज़रूरत नहीं पड़ी।

हालांकि आईपीएल की ओर से मुनाफ के अपराध की सटीक प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, मुनाफ पटेल की मैच के दौरान चौथे अंपायर से तीखी बहस हुई थी। वीडियो में दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखी जा सकती है।

Related Posts

हार्दिक पंड्या और महीका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हनुमान पूजा की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए, जिसमें दोनों हनुमान जी की पूजा करते…

Continue reading
गर्दन में ऐंठन के चलते शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

कोलकाता । भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। BCCI ने सोशल…

Continue reading