नगर निगम के लिपिक को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

  • लिपिक ने मांगी थी 5 हजार की रिश्वत
  • एयरटेल कंपनी से जुड़ा था सड़क खुदाई का मामला
  • एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर किया गिरफ्तार

वाराणसी। नगर निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात लिपिक रामविलास शर्मा को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वह एयरटेल कंपनी को सड़क खोदने की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

चकिया निवासी है आरोपी लिपिक
चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र निवासी रामविलास शर्मा वर्तमान में वाराणसी नगर निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत है। एयरटेल कंपनी को वाई-फाई केबल बिछाने के लिए सड़क खोदनी थी, जिसके बदले में उसने कंपनी से जुड़े लोगों से 5 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत पर हुई कार्रवाई
रिश्वत की मांग से परेशान होकर कंपनी से जुड़े लोगों ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। टीम ने योजना बनाकर मंगलवार को रामविलास शर्मा को घूस लेते समय रंगेहाथ पकड़ लिया।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जाएगा जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिगरा थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में है।

Back to top button