विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा ने बुलाई प्रदेश भाजपा की बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये सोमवार को देर शाम लखनऊ पहुंच गये।

यहां स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की कोर कमेटियों की बैठक आहूत की है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद शामिल हुये।

नड्डा लखनऊ में आज रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार को कानपुर जायेंगे। कानपुर में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। नड्डा ने इससे पहले सोमवार को गोरखपुर में पूर्वांचल के 27 हजार से अधिक बूथ प्रभारियों की बैठक में हिस्सा लेकर चुनाव में सफलता के सूत्र दिये।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *