प्रयागराज में एनसीसी छात्र की यमुना में डूबने से मौत

  • प्रयागराज में अमन की यमुना में डूबने से मौत

  • एनसीसी कोच ने बिना लाइफ जैकेट के छात्र को नदी में उतारा

  • साथी छात्रों का आरोप- कोच ने डूबते वक्त भी मदद नहीं की

प्रयागराज। प्रयागराज के ईसीसी कॉलेज में एनसीसी की तैराकी ट्रेनिंग के दौरान हुई दर्दनाक लापरवाही ने एक होनहार छात्र की जान ले ली। झूंसी निवासी 20 वर्षीय अमन यादव, जो ईसीसी कॉलेज में बीएससी बायोलॉजी का छात्र था और एनसीसी प्रशिक्षण ले रहा था, यमुना नदी में डूब गया। छात्र का आरोप है कि उसे बिना लाइफ जैकेट के नदी में उतारा गया और कोच ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की।

अमन यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर निरंजन यादव का इकलौता बेटा था। घटना के बाद जब साथी छात्रों ने शोर मचाया, तब तक अमन गहराई में डूब चुका था। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के अगले ही दिन सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने एनसीसी कोच राकेश कुमार और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि कोच ने डूबते अमन को देखकर भी मदद नहीं की और कहा, “ऐसे ही सीखेगा।”

Related Posts

कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading
लखनऊ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का संचालन PAC दीवान का बेटा अपने…

Continue reading