‘कोई नहीं रोकता गाड़ी’ प्रेस बोर्ड लगाकर गांजा बेचता था प्रॉपर्टी डीलर

  • पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी, कार से मिला 21 किलो गांजा; ‘प्रेस’ और ‘हाई कोर्ट’ लिखवाकर बचता था जांच से
  • लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर बना गांजा तस्कर, लग्जरी कार से करता था सप्लाई; अब नेटवर्क की जांच शुरू
  • मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव में दबिश, आरोपी की कार पर प्रेस और हाई कोर्ट के फर्जी स्टीकर मिले

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर को गांजे की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की कार पर “प्रेस” और “हाई कोर्ट” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की गई थी।

मस्जिद वाली गली में मिली संदिग्ध कार

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के अनुसार, मड़ियांव इलाके में संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौर्या मार्केट के पास मस्जिद वाली गली में खड़ी एक सफेद कार को रोका। जांच में उसमें बैठे शख्स के पास से 21 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी प्रॉपर्टी डीलर, नाम पंकज वर्मा

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पंकज वर्मा (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई, जो फैजुल्लागंज, मड़ियांव का निवासी है। पंकज ने बताया कि वह आसपास के जिलों से चोरी-छिपे गांजा लाकर लखनऊ में महंगे दामों पर बेचता था।

 प्रेस और हाई कोर्ट का इस्तेमाल बचने के लिए

पुलिस को जब आरोपी की कार की तलाशी ली गई, तो उस पर “यूनाइटेड टाइम्स न्यूज” का बोर्ड और नंबर प्लेट पर “हाई कोर्ट” लिखा पाया गया। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसने ये सब पुलिस की नजर से बचने के लिए किया था, जिससे उसकी गाड़ी कभी रोकी न जाए।

 अब नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने आरोपी की रेनॉल्ट कार (UP 32 JW 7564) जब्त कर ली है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ा है और कहां-कहां गांजे की सप्लाई करता था।

Related Posts

सीएम योगी मामले की गंभीरता से कराएंगे पूरी जांच

लखनऊ: केजीएमयू में कथित लव जिहाद प्रकरण पर यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को…

Continue reading
लखनऊ में रोड एक्सीडेंट: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले युवक की मौत

लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले 27 वर्षीय रवीश मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवीश पटना के रेलवे टेंडर के लिए टिकट कराने…

Continue reading