सड़क दुर्घटना में एक की मौत 15 घायल

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के कुल पहाड क्षेत्र में एक गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के कारण हुई दुघर्टना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम ने बुधवार को यहां बताया कि मध्य प्रदेश के ओरछा में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करके क्रूजर गाड़ी में सवार चरखारी क्षेत्र के निवासी एक परिवार के लोग मंगलवार रात अपने घर वापस आ रहे थे। तभी मध्य रात्रि के उपरांत कोई तीन बजे कुलपहाड़ कस्बे में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क पर बना डिवाइडर चालक के समझ मे न आने के कारण गाड़ी उससे टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्रूजर कार में करीब 20 लोग सवार थे जिसमें से पंद्रह लोग बुरी तरह घायल हुए। इन्हें रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमे श्रीनगर कस्बे के निवासी नारायण दास भड़भूँजा की उपचार दौरान मौत हो गई। दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें गम्भीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है तथा शेष अन्य का उपचार किया जा रहा है।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *