राष्ट्रपति चुनाव पर ममता की बैठक में जुटे विपक्षी दल

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख सुश्री ममता बनर्जी द्वारा बुलायी गयी विपक्षी दलों की बैठक में 16 दलों के नेता सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को राष्ट्रपति चुनाव में घेरने के लिए तमाम दांव पेंचों पर चर्चा कर रहे हैं। बुधवार को यहां कंस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर बाद शुरू हुई इस बैठक में आने वाले विपक्षी नेताओं का खुद सुश्री बनर्जी ने हाल के प्रवेश द्वार पर स्वागत किया।

यह भी पढ़े :ईंधन का आयात कम करना ही है भारत का आर्थिक राष्ट्रवाद :गडकरी

बैठक में सुश्री बनर्जी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, जनता दल एस के एच डी देवेगौड़ा और एच डी कुमारस्वामी,कांग्रेस के जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला , समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के जयंत चौधरी , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा और तृणमूल के सुखेन्दू शेखर राय आदि नेता हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़े :नेशनल हाईवे पर ट्रक-डीसीएम भिड़ंत में दो की मौत

द्रविड़ मुनेत्र कषगम, शिव सेना , नेशनल कांफ्रेन्स , आईयूएमएल , वाम दलों और जेएमएम के नेता भी बैठक में पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार एआईएमआईएम, तेलंगाना राष्ट्र समिति और आम आदमी पार्टी ने इस बैठक में नहीं जाने का निर्णय लिया है। बैठक में आगामी जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी विपक्षी दल गहन विचार मंथन कर सत्तारूढ गठबंधन के लिए चुनौती पेश करने की रणनीति बनाने का काम करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जायेगी।

Related Posts

करूर रैली के बाद विजय पहली बार रैली करेंगे

पुडुचेरी। तमिलनाडु के करूर में सितंबर में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और TVK प्रमुख एक्टर विजय पहली बार रैली करने जा रहे हैं। पुलिस ने 9 दिसंबर को पुडुचेरी…

Continue reading
नहर में फेंकी गई बेटी जिंदा लौटी, पिता को जेल से छुड़ाने की गुहार

फिरोजपुर, पंजाब। 68 दिन पहले अपने पिता द्वारा नहर में फेंकी गई लड़की अब जिंदा लौट आई है और अपने पिता को जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रही…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *