जौनपुर में 25 नवंबर को आएंगे ओवैसी

जौनपुर। आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 25 नवंबर को जौनपुर के गुरैनी में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सपा और भाजपा समेत तमाम सियासी दलों की नज़र ओवैसी के कार्यक्रम पर होगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बन्टी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जगह जगह नुक्कड़ सभाएँ कर के सभा को सफ़ल बनाने के प्रयास में जुटे हैं।

गुरैनी में होने वाली मजलिस की सभा मे महाराष्ट्र के सांसद इम्तेयाज़ जलील, राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान, और बाहुबली अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन, बेटा अली भी शिरकत करेंगे। जौनपुर ज़िले में यह ओवैसी की पहली सभा होगी।जिसे लेकर तमाम लोगों में कौतूहल है।

Related Posts

बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक…

Continue reading
भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *