पाक आर्मी चीफ का दावा- ‘1300 साल बाद अल्लाह ने पाकिस्तान बनाया

  • इस्लामाबाद सम्मेलन में जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की वैचारिक बुनियाद पर रखी बात

  • हिंदुओं से भिन्न संस्कृति और सोच का हवाला देकर ‘टू-नेशन थ्योरी’ को फिर से दोहराया

  • कश्मीर को बताया जीवन रेखा, गाजा से जोड़ा भावनात्मक संबंध

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर अपने विवादित बयान से सुर्खियां बटोरी हैं। इस्लामाबाद में आयोजित पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नींव ‘कलमे’ पर रखी गई थी और यह देश हर मामले में हिंदुओं से अलग है। जनरल मुनीर ने कहा, “हमारा धर्म, संस्कृति और सोच हिंदुओं से बिल्कुल अलग है। यही ‘टू-नेशन थ्योरी’ की बुनियाद थी। हमारे पूर्वजों ने इस सोच के तहत बलिदान दिया और पाकिस्तान की नींव रखी।” सम्मेलन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे। जनरल ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे पाकिस्तान के इतिहास और संघर्ष की कहानी अगली पीढ़ी तक जरूर पहुंचाएं।

मदीना से तुलना, पाकिस्तान को बताया ‘दूसरी रियासत’

अपने भाषण में जनरल मुनीर ने पाकिस्तान को इस्लामिक इतिहास की दूसरी ‘रियासत’ बताते हुए कहा, “1300 साल पहले तैयबा की रियासत बनी थी जिसे आज मदीना कहा जाता है। इसके बाद अल्लाह ने पाकिस्तान को बनाया।”

कश्मीर को बताया ‘गले की नस’, गाजा से जोड़ा

कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए मुनीर ने कहा, “कश्मीर पाकिस्तान की गले की नस था, है और रहेगा। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि “पाकिस्तानी दिल गाजा के मुसलमानों के साथ धड़कता है।”

बलूचिस्तान के आतंकियों को दी सख्त चेतावनी

बलूचिस्तान में बढ़ते अलगाववादी आंदोलनों पर भी आर्मी चीफ ने कड़ा संदेश दिया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को चेतावनी देते हुए कहा, “बलूचिस्तान पाकिस्तान का गौरव है। आप इसे हमसे नहीं छीन सकते। दस पीढ़ियां भी इसे हासिल नहीं कर सकतीं। इंशाअल्लाह, हम इन आतंकियों को कुचल देंगे।” उन्होंने मार्च 2025 में जफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि “1500 आतंकी देश का भविष्य तय नहीं कर सकते।”

भारत पर फिर लगाए गंभीर आरोप

पिछले साल भारत पर आरोप लगाते हुए जनरल मुनीर ने कहा था कि भारत पाकिस्तान की ज़मीन पर आतंक फैला रहा है और पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या कर रहा है। उन्होंने भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। मुनीर ने चेतावनी दी थी कि “अगर कोई देश हमारी संप्रभुता पर हमला करेगा, तो सेना पूरी ताकत से जवाब देगी।”

बांग्लादेश से तुलना पर भड़के थे

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन के दौरान जब पाकिस्तान की स्थिति की तुलना बांग्लादेश के तख्तापलट से की गई, तो जनरल मुनीर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि देश में अराजकता फैलाना सबसे बड़ा अपराध है और सेना इसे सफल नहीं होने देगी।

2027 तक पद पर बने रहेंगे जनरल मुनीर

सरकार द्वारा सेना प्रमुख का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिए जाने के बाद जनरल असीम मुनीर अब 2027 तक पाकिस्तान के आर्मी चीफ बने रहेंगे। पाकिस्तान आर्मी एक्ट 1952 में संशोधन के जरिए यह विस्तार दिया गया। इसके साथ ही कई अन्य सीनियर सैन्य अधिकारियों का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है।

Related Posts

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़की हिंसा

काबुल/इस्लामाबाद: Afghanistan और Pakistan की सीमा पर बुधवार को एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया। अफगान तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, इस झड़प में 2 आम नागरिकों की मौत हो…

Continue reading
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक…

Continue reading