एपटेल की 150वीं जयंती पर जलालपुर में देशभक्ति का जोश

अंबेडकर नगर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जलालपुर में आयोजित ‘एकता यात्रा’ में भारी उत्साह देखने को मिला। सरस्वती स्कूल से निकली सद्भावना पद यात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रनायक पटेल के योगदान को नमन करते हुए “सरदार पटेल जिंदाबाद” के नारे लगाए और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा माहौल श्रद्धा और एकता के रंग में रंग गया।

कांग्रेस ने पटेल के साथ न्याय नहीं किया—गिरीश चंद यादव

समापन स्थान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरदार पटेल के साथ इतिहास में न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आतंकवाद की समस्या और कश्मीर का मुद्दा इस रूप में खड़ा नहीं होता। राज्यमंत्री ने इसे राष्ट्र की एकता, अखंडता और संकल्प की यात्रा करार दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका—जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। तिवारी ने कहा कि पटेल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना दिया था और आज देश उसी दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया

गोवा। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता…

Continue reading
लोकसभा में SIR बहस: अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधार और SIR (सिंपल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट) पर गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *