आगरा में करणी सेना की महारैली को मिली इजाजत, पुलिस अलर्ट मोड में

  • भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारी, 12 अप्रैल को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन

  • करणी सेना का दावा- तीन लाख लोगों की होगी उपस्थिति, गांव-गांव में हो रहा जनसंपर्क

  • सोशल मीडिया पर हथियार लाने की अपील, पुलिस ने कई अकाउंट किए ब्लॉक

आगरा।  आगरा में 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना और क्षत्रिय समाज का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। रामी गढ़ी में भूमि पूजन के साथ तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। करणी सेना का दावा है कि इस आयोजन में देशभर से करीब 3 लाख लोग शामिल होंगे। पुलिस ने इस कार्यक्रम को इजाजत दे दी है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है।

थ्री-लेयर सिक्योरिटी, हेलमेट-डंडों का स्टॉक तैयार
पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक 1200 हेलमेट और 1000 डंडे मंगवाए गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, जहां कुछ भड़काऊ पोस्ट सामने आए हैं।

डंडा-भाला लाने की अपील पर सख्ती
करणी सेना की ओर से सोशल मीडिया पर भाला, तलवार और लाइसेंसी हथियार लाने की अपील की गई थी। इसके बाद पुलिस ने 22 लोगों की पहचान कर नोटिस चस्पा कर दिए हैं और कई अकाउंट भी ब्लॉक कराए गए हैं।

लखनऊ में करणी सेना पदाधिकारी नजरबंद
इधर, लखनऊ में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह समेत कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। इन पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर प्रदर्शन की योजना बनाने का आरोप है।

सपा सांसद के घर पर पीएसी तैनात
आगरा में सपा सांसद के घर पर किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है। आयोजन स्थल कुबेरपुर से लेकर शहर के भीतर आने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

“राजनीति नहीं, राणा सांगा को श्रद्धांजलि”
करणी सेना का कहना है कि यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं हो रहा। मंच पर केवल राणा सांगा की प्रतिमा होगी और इसमें करणी योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading