प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जा सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने के पहले सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा कर सकते हैं, जो 2022 में उनका पहला विदेश दौरा होगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष छह जनवरी के आसपास यात्रा कार्यक्रम निर्धारित करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं की गयी हैं। प्रधानमंत्री की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाड़ी देश की प्रस्तावित यात्रा ऐसे समय में हो सकती है, जब दोनों देश अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 साल पूरे कर रहे हैं। मोदी इस दौरान दुबई एक्सपो का दौरा भी कर सकते हैं।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिहाज से बातचीत कर रहे हैं और इस यात्रा में उक्त विषय पर आगे बढ़ने की संभावना है।भारत और संयुक्त अरब अमीरात हाल में चार देशों के एक नये समूह में शामिल हुए जो व्यापार और निवेश से संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। समूह के अन्य दो सदस्यों में अमेरिका और इजराइल हैं।
दोनों देशों के संबंधों में 2015 में मोदी की यूएई यात्रा के बाद काफी प्रगति देखी गयी और इसे साझेदारी में नये दौर की शुरुआत के रूप में देखा गया।

Related Posts

भारत ने पाकिस्तान के राहत विमान को 4 घंटे में अनुमति दी

ओवरफ्लाइट: बिना लैंड किए देश के एयरस्पेस से गुजरना पाकिस्तान की मानवीय मदद के लिए भारत का तेजी से कदम पूर्व तनाव के बावजूद भारतीय एयरस्पेस खोला गया नई दिल्ली:…

Continue reading
फ्रांसीसी नेवी ने राफेल गिरने की रिपोर्ट को बताया फर्जी

नई दिल्ली। फ्रांसीसी नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में राफेल जेट के गिरने की पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर की रिपोर्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया है। नौसेना ने स्पष्ट किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *