प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसार के चौथे और एशिया के सबसे बड़े हवाईअड्डे की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में आधारशिला रखेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी देते हुये प्रदेश में विकास की गति को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। योगी ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज विश्व के चौथे सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का शिलान्यास होगा। यह एयरपोर्ट उ.प्र. को नई वैश्विक पहचान देगा। उ.प्र., अब देश में सर्वाधिक 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य होगा। हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।”

एक अन्य ट्वीट में योगी ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी जी आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में एशिया के विशालतम एयरपोर्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ की आधारशिला रखेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट बहुआयामी विकास को नई उड़ान देगा और व्यापक रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगा।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी दोपहर बाद जेवर में इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *