‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। Narendra Modi ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक हालात, खासकर United States-Israel और Iran के बीच चल रहे तनाव और युद्ध का जिक्र करते हुए देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोल-डीजल को लेकर वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति बन रही है, लेकिन भारत इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में इस समय युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों का प्रमुख केंद्र है, ऐसे में वहां अस्थिरता का असर पूरी दुनिया पर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत ने पिछले एक दशक में अपनी आर्थिक और कूटनीतिक ताकत को मजबूत किया है, जिससे वह ऐसे वैश्विक संकटों का डटकर मुकाबला कर सकता है।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों के बहकावे में न आएं और केवल सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है।

उन्होंने मार्च महीने को वैश्विक स्तर पर बेहद हलचल भरा बताते हुए कहा कि दुनिया अभी तक कोविड-19 महामारी के प्रभाव से पूरी तरह उबर नहीं पाई थी, लेकिन इसके बाद भी अलग-अलग क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थिति लगातार बनती जा रही है, जिससे वैश्विक स्थिरता प्रभावित हो रही है।

प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर प्रकार की सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *