रामनवमी मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, आलापुर क्षेत्र में एसपी का निरीक्षण

अम्बेडकर नगर में चैत्र रामनवमी मेला और नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले और त्योहार से जुड़े प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि रामनवमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखना जरूरी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

Related Posts

जलालपुर के दाउदपुर में गौशाला में भीषण आग, तीन मवेशियों की मौत

अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर तहसील स्थित दाउदपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना…

Continue reading
टांडा में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

अंबेडकर नगर के टांडा में विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *