लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार को 20 नपा अध्यक्ष, 24 ब्लाक प्रमुख, 33 नगर पंचायत अध्यक्ष, 185 जिला पंचायत अध्यक्षों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने बुधवार को दूसरे दलों के 417 चुने हुए जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इन जनप्रतिनिधियों के साथ 10 हजार से अधिक समर्थक भी भाजपा से जुड़े। ज्वाइनिंग के इस कार्यक्रम से लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है।
20 नगर पालिका अध्यक्ष, 24 ब्लाक प्रमुख, 33 नगर पंचायत अध्यक्ष, 185 जिला पंचायत सदस्य तथा नगर निगमों के 155 पार्षदों ने भाजपा में भरोसा व्यक्त किया है। बुधवार को भाजपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले जनप्रतिनिधियों में सपा, बसपा, कांग्रेस, आप और अन्य दलों के नेता शामिल हैं।
More Stories
स्थानीय महिलाओं ने जताई सुरक्षा की चिंता, कहा – बच्चों पर पड़ेगा गलत असर
लखनऊ नगर निगम अब होगा डिजिटल- 1 मई से बदल जाएगा सिस्टम
फुले फिल्म की रिलीज़ रोकने पर AAP कार्यकर्ताओं का हज़ारों में विरोध