पुलिस की मुस्तैदी के नहीं हो सका अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन

बदायूं। सेना में भर्ती के लिये केन्द्र सरकार की नयी योजना अग्निपथ के विरोध में उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण विरोध हिंसक रूप नहीं ले पाया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ शनिवार को सुबह बदायूं रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की किंतु अफसरों की मुस्तैदी और भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और आरपीएफ की तैनाती की वजह से हिंसक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे ।

यह भी पढ़े :सुप्रीम कोर्ट से अग्निपथ का अध्ययन करने के लिए पैनल गठित करने का आग्रह

प्रदर्शन करने आए युवाओं से आला अफसरों ने ज्ञापन लेकर समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करने आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल ही भारी संख्या में पीएसी, आरपीएफ और कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।

डा सिंह ने बताया कि बदायूं के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ वह स्वयं रेलवे स्टेशन परिसर में ही मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग सौ प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन पर आए थे, जिनसे ज्ञापन लेकर व उनको समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है। इसके बाद कुछ औऱ लोग दोबारा इकट्ठे होकर आये। उन को भी समझा बुझा कर भेज दिया गया है ।

एसएसपी ने चेतावनी दी कि अब अगर कोई भी हिंसक प्रदर्शन करेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया की रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आसपास तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना टिकट और बिना वजह खड़े होने वाले लोगों को वहां से हटा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। डा सिंह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *