प्रयागराज हिंसा : मास्टर माइंड जावेद उर्फ पंप को पुलिस ने लिया हिरासत में, अब तक 70 गिरफ्तार

प्रयागराज हिंसा में पुलिस ने जावेद अहमद उर्फ पंप को लिया हिरासत में ले लिया है। वह पूरे हिंसा का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उसके मोबाइल में कई अहम सुबूत मिले। इसकी बेटी भी दिल्ली में पढ़ती है। उसकी भूमिका की भी जाच की जा रही है।

पुलिस को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कुछ नेताओं पर भी शक है। उनकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। एसएसपी का कहना है कि हिंसा में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई होगी।
अटाला बवाल मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा जावेद पंप हिरासत में लिया गया। अब तक की जांच पड़ताल से यही बात सामने आई है कि जावेद मोहम्मद उर्फ पंप ने ही युवाओं को भड़काया और पुलिस पर पत्थरबाजी के लिए उकसाया था।

जावेद की बेटी जेएनयू में पढ़ती है और सीए एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी इस लड़की ने भाषण दिया था। इसकी भी जांच चल रही है। नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ाकर 70 की गई है। कुल 29 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Related Posts

लखनऊ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का संचालन PAC दीवान का बेटा अपने…

Continue reading
बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *