परशुराम जयंती की तैयारी तेज, जिला मुख्यालय पर होगा मुख्य आयोजन

अम्बेडकरनगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई की बैठक रविवार को अकबरपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में 19 अप्रैल को होने वाली परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बार जिला मुख्यालय पर होगा आयोजन

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष परशुराम जयंती का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष यह आयोजन बसखारी में हुआ था। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार भी कार्यक्रम को व्यवस्थित और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

शोभायात्रा के मार्ग को अंतिम रूप

बैठक में शोभायात्रा के मार्ग को भी तय किया गया। शोभायात्रा तहसील तिराहे से शुरू होगी। इसके बाद शहजादपुर बाजार का भ्रमण करेगी और फिर वापस तहसील तिराहे पर समाप्त होगी।
कार्यक्रम में रथ और डीजे का उपयोग करने का भी निर्णय लिया गया।

तैयारियों पर विशेष जोर

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम को पूर्व वर्षों की तरह व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर सहमति बनी।

कई संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्रा, परशुराम सेवा के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला संरक्षक आत्माराम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे, वगीस मिश्रा, अनिल पांडेय, नरसिंह भगवान उपाध्याय शामिल रहे।

Related Posts

बीरखेत गांव में आग से 10 बीघा गेहूं फसल जली

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बीरखेत गांव में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक किसान के गेहूं के खेत में लगी। इसके…

Continue reading
अम्बेडकरनगर के अशरफपुर किछौछा में लगे तीन आरओ वाटर कूलर

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत पेयजल सुविधा को मजबूत किया गया है। रविवार को तीन आरओ मशीन (वाटर कूलर) का अधिष्ठापन कार्य पूरा हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *