राष्ट्रपति दो दिन के दौरे पर कानपुर पहुंचे

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश में कानपुर के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहंचे। राष्ट्रपति की सिविल एयरोड्रम पर अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने की । राष्ट्रपति, यहां से मेहरवान सिंह पुरवा गांव के लिए निकल गये । वह यहां सपा नेता हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि महानगर में राष्ट्रपति दो दिनों के दौरे में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज जहां राष्ट्रपति हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे और 25 नवंबर को एचबीटीयू में आयोजित शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वही कानपुर पुलिस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 10 आइपीएस,12 एडीसीपी, 25 डीएसपी, 70 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 1200 आरक्षी और 5 कंपनी पीएसी तैनात करे है।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *