दलित परिवार से मिलने प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम प्रयागराज में उस दलित परिवार से मुलाकात करेंगी जिनके चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी थी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्रीमती वाड्रा शाम तीन बजे दिल्ली से प्रयागराज पहुंचेंगी जहां वह पीड़ित परिजनो से मिलने फाफामऊ जायेंगी जिनके परिवार के चार सदस्यों की बुधवार रात हत्या कर दी गयी थी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पदाधिकारी सड़क मार्ग से प्रयागराज जा रहे हैं।

उन्होने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और दलित उत्पीड़न की घटनायें चरम पर है। पासी जाति के लोगों की सामंती गुंडो ने हत्या कर दी। इस दलित परिवार पर पहले भी दबंगो ने हमला किया था मगर योगी की भ्रष्ट पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही जिससे दबंगों के हाैसले और बुलंद हुये नतीजन इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *