बाल दिवस के दिन कांग्रेसियों को चुनावी जीत का मंत्र सिखायेंगी प्रियंका

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर यहां 14 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने के मंत्र सिखायेंगी। उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शो पाल सिंह ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमत वाड्रा यहां अनूप शहर स्थित गंगा मैया की पूजा अर्चना करेंगी। उसके बाद दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 14 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत के गुर सिखायेंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी करेंगी। इसका मकसद विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश देंगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के कई राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *