एसपी कार्यालय में हुई जनसुनवाई- फरियादियों को मिला न्याय का भरोसा

  • जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
  • समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण का निर्देश
  • भूमि विवाद, मारपीट व पारिवारिक कलह पर कार्रवाई

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे लोगों की शिकायतों को उन्होंने विस्तारपूर्वक सुना और प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

पुलिस अधीक्षक ने यह भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह व अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

Back to top button