
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी अंदरूनी विवाद के बीच सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को दूसरा वीडियो जारी कर पार्टी के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह “स्क्रिप्टेड” और “को-ऑर्डिनेटेड अटैक” है।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वे चुप रहना चाहते थे, लेकिन बार-बार दोहराया गया झूठ सच लगने लगता है, इसलिए जवाब देना जरूरी हो गया।
आरोपों पर दी सफाई:
- राघव ने कहा कि उन पर लगाए गए तीनों आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
- उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संसद में हंगामा करने नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं।
- माइक तोड़ने के आरोपों को उन्होंने खारिज किया।
“घायल हूं, इसलिए घातक हूं”
वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने फिल्मी डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए कहा, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं”, जिसे उन्होंने अपने विरोधियों के लिए संदेश बताया।
पार्टी में बढ़ा विवाद:
- AAP ने 2 अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था।
- पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उन्हें बोलने का समय न देने की भी बात कही।
- इसके बाद राघव ने पहले वीडियो में कहा था, “मुझे खामोश कराया गया है, हारा नहीं हूं।”
नेताओं का पलटवार:
AAP के नेताओं अनुराग ढांडा, आतिशी मार्लेना, सौरभ भारद्वाज और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राघव के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी।








