राहुल गांधी ने फिर उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा- चुनाव आयोग पर साधा निशाना

  • राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, आरोप- चुनाव का चौकीदार चोरों को बचा रहा
  • कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र के वोटर के नाम हटाने का दावा

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन ‘वोट चोरी’ और ‘वोट हटाने’ के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को घेरा। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं।

  • राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर 36 सेकंड का वीडियो शेयर किया। लिखा- सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ। ऐसे भी हुई वोट चोरी।

  • इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और वोट डिलीट कराने का आरोप लगाया था।

  • राहुल ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र के उन वोटरों को भी सामने लाया जिनके नाम हटाने की कोशिश हुई थी।

  • कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वोट हटाने के लिए दूसरे राज्यों से ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ।

 भाजपा नेताओं का जवाब

  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी हताशा में हैं। कभी नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं, कभी Gen-Z की बात करते हैं। वे अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं।

  • सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- अगर आलंद में वाकई वोट चोरी हुई है तो कांग्रेस को चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने पहली बार यह सीट जीती है।

 चुनाव आयोग की सफाई

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा- कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन किसी का वोट डिलीट नहीं कर सकता। नाम हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading