राहुल गांधी का आरोप-“चुनाव चोरी करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी

  • राहुल गांधी ने फ्रीडम पार्क रैली में चुनाव चोरी के आरोप लगाए।
  • बोले, भाजपा 25 सीटें 35 हजार से कम वोटों से जीती।
  • ECI से 10 साल की वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी की मांग।

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे तीसरी बार “चुनाव चोरी” के जरिए सत्ता में आए हैं। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कांग्रेस की ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा ने 25 ऐसी लोकसभा सीटें जीती हैं, जहां जीत का अंतर सिर्फ 35 हजार या उससे कम वोटों का था।

उन्होंने कहा, “अगर हमें देशभर का इलेक्ट्रॉनिक वोटर डेटा मिल जाए, तो हम यह साबित कर देंगे कि नरेंद्र मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।”

“डेटा नहीं देना अपराध है”

राहुल ने चुनाव आयोग से पिछले 10 वर्षों की वोटर लिस्ट और चुनावी वीडियोग्राफी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर यह डेटा नहीं दिया गया, तो यह अपराध की श्रेणी में आएगा। भाजपा को खुलकर चुनाव चोरी करने दिया जा रहा है। पूरे देश को चुनाव आयोग से यह डेटा मांगना चाहिए।”

फर्जी वोट बनाने के आरोप

राहुल गांधी ने गुरुवार को भी कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 फर्जी वोटर बनाए जाने का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि इस गड़बड़ी का सीधा फायदा भाजपा को हुआ और भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत से प्रधानमंत्री तीसरी बार सत्ता में आए।

दिल्ली में भी दिया था प्रजेंटेशन

इससे पहले 2 अगस्त को राहुल गांधी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित लीगल कॉन्क्लेव में कहा था कि भारत का चुनावी सिस्टम “मर चुका है।” उन्होंने कहा, “हम आने वाले दिनों में यह साबित करेंगे कि लोकसभा चुनाव में किस तरह की धांधली हुई और कैसे प्रधानमंत्री मोदी को फायदा पहुंचाया गया।”

राहुल ने इंदिरा भवन में 1 घंटे 11 मिनट का विस्तृत प्रजेंटेशन देते हुए कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु और हरियाणा में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर भाजपा को लाभ पहुंचाया गया है।

खड़गे बोले – ECI सत्ता पक्ष की तरह बर्ताव कर रहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पहले चुनाव आयोग जवाब देता था। अब जब कोई सवाल करता है, तो वह सत्ता पक्ष के प्रवक्ता की तरह विपक्षी दलों पर ही आरोप लगाने लगता है। हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।”

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading