राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं-सावरकर टिप्पणी केस में कोर्ट ने फिर टाला फैसला

  • अदालत में पेश न होने पर वकील ने जताया विरोध, गैर-जमानती वारंट की मांग पर कोर्ट रहा शांत
  • हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना
  • राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय ने की थी शिकायत

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में लखनऊ की एसीजेएम-3 (ACJM-3) आलोक वर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के चलते 14 अप्रैल को न्यायालय में अवकाश था, जिसके कारण अगली सुनवाई की तारीख अब 26 अप्रैल तय की गई है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता नृपेंद्र पांडेय के वकील ने राहुल गांधी के अदालत में पेश न होने पर नाराजगी जताई और गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने इस पर कोई आदेश पारित नहीं किया और स्पष्ट किया कि अब सुनवाई निर्धारित तिथि 26 अप्रैल को ही होगी।

क्या है मामला?
यह मामला 17 दिसंबर 2022 का है, जब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीर सावरकर को ‘अंग्रेजों का नौकर’ और ‘पेंशनधारी’ बताया था। इस टिप्पणी को लेकर देशभर में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और कई स्थानों पर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई थीं।

उच्च न्यायालय से राहत नहीं
राहुल गांधी के वकील ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने 2 अप्रैल को उन्हें कोई राहत नहीं दी और याचिका को खारिज कर दिया। अब यह संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading