रेलवे की यात्री सामान्य सेवाए होगी फिर से बहाल

नयी दिल्ली । भारतीय रेलवे ने अगले कुछ दिनों में कोविड पूर्व काल की भांति सभी यात्री रेल सेवाओं को पुरानी समय सारणी के अनुसार बहाल करने का निर्णय किया है। रेलवे बोर्ड ने आज यहां इस आशय का एक परिपत्र सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को जारी किया है। इस परिपत्र में कहा गया है कि समय सारणी के अनुसार सभी नियमित सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन गाड़ियों के पुराने नंबर बहाल होंगे और पहले ये जिन श्रेणियों के अंतर्गत परिचालित होतीं थीं, उसी श्रेणी एवं उसी किराये की दर के हिसाब से टिकट जारी किये जाएंगे। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्तमान में 1744 गाड़ियां विशेष नंबर से चलायीं जा रहीं हैं। अगले कुछ दिनों में उनके नंबर से शून्य हटा दिया जाएगा और उन्हें पुराने नंबरों से परिचालित किया जाएगा।

विशेष नंबर होने के कारण कुछ गाड़ियों में ज्यादा किराया लिया जा रहा था, वह पुन: पूर्ववत् हो जाएंगे। हालांकि सूत्रों ने यह भी कहा कि अनारक्षित साधारण श्रेणी के कोच में अनारक्षित टिकट जारी नहीं किये जाएंगे और कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। गाड़ियों में पूर्ववत् खानपान की व्यवस्था, चादर तकिया कंबल देने, किराये में पुरानी रियायतें बहाल करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कोविड का प्रोटोकॉल लागू रहेगा और फिलहाल इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के कारण 20 मार्च 2020 को रेल यात्री सेवाएं बंद कर दी गयीं थीं।

Related Posts

करूर रैली के बाद विजय पहली बार रैली करेंगे

पुडुचेरी। तमिलनाडु के करूर में सितंबर में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और TVK प्रमुख एक्टर विजय पहली बार रैली करने जा रहे हैं। पुलिस ने 9 दिसंबर को पुडुचेरी…

Continue reading
नहर में फेंकी गई बेटी जिंदा लौटी, पिता को जेल से छुड़ाने की गुहार

फिरोजपुर, पंजाब। 68 दिन पहले अपने पिता द्वारा नहर में फेंकी गई लड़की अब जिंदा लौट आई है और अपने पिता को जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रही…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *