दीपावली पर 60 लाख की चोरी करने वाले राजेश शर्मा उर्फ शेखावतत गिरफ्तार

आगरा। दीपावली के अवसर पर थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुई 60 लाख की चोरी के आरोपी राजेश शर्मा उर्फ शेखावतत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पूरे परिवार ने उसे चोरी में मदद की। दिन में परिवार के सदस्य रेकी करते और रात में आरोपी वारदात को अंजाम देता था।

चोरी की वारदातें

  • विकास नगर, टेढ़ी बगिया: जलकल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी उमेश चंद्र के घर से छत के रास्ते में चोरी की गई। लगभग 276 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और नकदी चोरी की गई। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई।

  • प्रकाश पुरम: आरओ संचालक के घर में चोरी, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया। 18 लाख के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद चोरी। चोर पड़ोसी की छत से कूदकर फरार हुआ।

  • अन्य वारदातें: एक सेवानिवृत्त दारोगा के घर से 12 हजार रुपए चोरी, और क्षेत्र की तीन दुकानों में चोरी की कोशिश।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
लगातार चोरी के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। एक फुटेज में आरोपी शॉल ओढ़कर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से पहचान की और शोभा नगर के एक युवक की जानकारी पाई। त्रिनेत्र एप में जांच के बाद पता चला कि आरोपी पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading