राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण किया

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी ने समाज के लिए वह काम किया है जो कई सालों में कोई नहीं कर पाया।

कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने वृंदावन कॉलोनी स्थित पासी चौराहे पर 12 फीट ऊंची और 6 टन वजनी प्रतिमा का अनावरण किया, जिसमें ऊदा देवी हाथ में बंदूक लिए दिख रही हैं। ऊदा देवी ने 1857 के स्वाधीनता संग्राम में लखनऊ के सिंकदर बाग में 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतारा था

राजनाथ सिंह के दो बड़े संदेश:

  1. ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र: भारतीय महिलाओं ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हर बेटी देश की सुरक्षा में ऊदा देवी की तरह योगदान कर सकती है।
  2. महिलाएं युद्ध लड़ सकती हैं: ऊदा देवी की कहानी दिखाती है कि महिलाएं बंदूक चला सकती हैं, युद्ध लड़ सकती हैं और पुरुषों से कम नहीं हैं। उनका बलिदान साहस और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान और कई इतिहासकार भी मौजूद थे।

Related Posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन हुई सामान्य

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की सभी उड़ानें समय पर रवाना हुईं, जिससे यात्रियों ने लंबे समय बाद राहत की सांस ली। पिछले 5 दिनों…

Continue reading
BBAU के UIET के पूर्व ऑफिस असिस्टेंट को सजा

लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के UIET में तैनात रहे ऑफिस असिस्टेंट विजय कुमार द्विवेदी को CBI की विशेष अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में 4…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *