विवादों में घिरे राम गोपाल वर्मा पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

  • देवी-देवताओं और महाभारत पर आपत्तिजनक कमेंट

  • IPC और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

  • सोशल मीडिया पोस्ट को बनाया गया सबूत

नई दिल्ली। फिल्मों से अधिक अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आंध्र प्रदेश के थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के वकील मेदा श्रीनिवास ने की है, जिसमें उन्होंने वर्मा पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।

शिकायत में मेदा श्रीनिवास ने राम गोपाल वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्ट और टिप्पणियों की प्रतियां सबूत के तौर पर पेश की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्मा ने रामायण, महाभारत और हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां की हैं। साथ ही, यह भी कहा गया है कि उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच क्षेत्रीय विवाद को भड़काने की कोशिश की और भारतीय सैनिकों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए हैं।

यह पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा विवादों में आए हैं। कुछ समय पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर भी विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते कई राज्यों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई थीं। इससे पहले 11 नवंबर 2024 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार पर सोशल मीडिया के माध्यम से की गई टिप्पणी को लेकर भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading