निगम बैठक में हंगामा- कुर्सियाँ खाली- क्या अब मेयर पर बढ़ेगा दबाव

  • बैठक में गतिरोध: कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर विवाद
  • मोंटी सिंह का विद्रोह: बजट फाड़कर किया विरोध
  • महापौर vs पार्षद: निधि आवंटन को लेकर टकराव

लखनऊ।  लखनऊ नगर निगम की सदन बैठक में मंगलवार को पार्षद निधि और बजट को लेकर BJP व कांग्रेस पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ। कार्यकारिणी बैठक में पास हुए प्रस्ताव को लेकर पार्षदों और मेयर सुषमा खर्कवाल आमने-सामने हो गए। मामला तब और गरमा गया, जब BJP पार्षद मोंटी सिंह ने बजट की कॉपी फाड़ दी और इसे “झूठा” बताया।

“BJP लखनऊ को लूट रही है” – कांग्रेस पार्षद का आरोप

कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा, “BJP लखनऊ को लूट रही है।” इस पर BJP पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और केंद्र में कांग्रेस सरकार के घोटालों का जिक्र किया। सदन में हंगामा इतना बढ़ा कि सभी पार्षद कुर्सियाँ छोड़कर वेल में उतर आए।

बजट कॉपी फाड़ने पर मेयर ने दी हिदायत

BJP पार्षद मोंटी सिंह ने बजट की प्रति फाड़ते हुए कहा कि यह “झूठा बजट” है। इस पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने उन्हें सदन से माफी माँगने का निर्देश दिया। हालाँकि, मोंटी सिंह के समर्थन में कई BJP पार्षद वेल में आकर बैठ गए। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।

“पार्षद निधि पर मनमानी नहीं चलेगी” – मोंटी सिंह

बाबा साहब (डॉ. भीमराव अंबेडकर) की तस्वीर के साथ सदन पहुँचे मोंटी सिंह ने कहा, “पार्षद निधि पर महापौर की मनमानी नहीं चलेगी। जो प्रस्ताव कार्यकारिणी में पास नहीं हुए, उन्हें संकल्प पत्र में क्यों रखा गया?”

मेयर ने कहा – “बजट फाड़ना गलत”

मेयर सुषमा खर्कवाल ने बजट फाड़े जाने की घटना को गंभीर बताते हुए कहा, “यह नगर निगम की संपत्ति है। इस तरह का व्यवहार अनुचित है। मामले की BJP की नगर व प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की जाएगी।”

इस विवाद के बाद नगर निगम की कार्यवाही ठप्प हो गई है। अब देखना है कि आगे की बैठकों में दोनों दलों के बीच तनाव कम होगा या और बढ़ेगा।

Related Posts

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार का मामला

शिविर आवंटन विवाद अब बाराबंकी तक पहुंचा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने जल्द समाधान की जताई उम्मीद साधु-संतों और शासन स्तर पर चल रहे प्रयास बाराबंकी। प्रयागराज माघ मेले में…

Continue reading
जानकीपुरम में महिला ने रिश्ते के देवर पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे की एक महिला ने अपने पति के बुआ के लड़के अजीत कुमार गौतम के खिलाफ ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी…

Continue reading