दु:खद : मलयालम अभिनेत्री शारदा का निधन

कोझीकोड।  मशहूर मलयालम अभिनेत्री कोझीकोड शारदा का मंगलवार को एक मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने से ही फिल्म अभिनेत्री का अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोझीकोड की रहने वाली शारदा एक प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार थी जिन्हें कोझीकोड शारदा के नाम से जाना जाता था। फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ने साल 1979 में अपनी पहली मलयालम फिल्म अंगाकुर में काम किया था।

उन्होनें लगभग 80 फिल्मों में काम किया था जिसमें अनुबंधन, नलक्कावला और अन्यरूड भूमि, उत्सावपीत्तेन्नू, सदायाम, सल्लापम, किल्चुनदन ममबजहाम, अम्माकील्कुडु, नंदानम्म, युगापुरूसान और कुट्टीसरैंक शामिल है। इसके बाद उन्होंने टीवी में भी काम किया।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *