चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ में काम करेंगे सलमान खान

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ में सलमान खान काम करते नजर आयेंगे।

चिरंजीवी की मुख्य भूमिका वाली तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ का संगीत एस थमन कंपोज कर रहे हैं। थमन ने बताया है कि सलमान फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म में सलमान और चिरंजीवी एक साथ डांस करते दिखने वाले हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स फिल्म के एक गाने को अपनी आवाज देंगी।

गौरतलब है कि ‘गॉडफादर’ हिट मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ की तेलुगु रीमेक है। विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Related Posts

लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *