सारा अरफीन खान का मजाकिया पल बन गया विवाद का कारण

  • सारा अरफीन खान का मजाकिया पल बन गया विवाद का कारण

  • नायरा बनर्जी को लात मारने पर सारा अरफीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया

  • सारा और नायरा का मजाक बन गया ऑनलाइन हंगामा

मुंबई। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सारा अरफीन खान एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने सह-कलाकार नायरा बनर्जी को मजाक में ‘किक’ मारी, जिसका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल बन गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने पैपराजी के सामने पोज देते हुए नायरा को हल्के में लात मारी, जिसके बाद नायरा असहज नजर आईं। हालांकि दोनों ने इसे मजाक बताया, लेकिन नेटिजन्स ने सारा के व्यवहार को “अपमानजनक” और “बदतमीजी” बताते हुए उन्हें ट्रोल किया।

यूजर्स ने लिखा, “बिग बॉस में भी ऐसा ही रवैया था, अब भी नहीं सुधरीं”, जबकि कुछ ने नायरा के प्रतिक्रिया को “क्यूट” बताया। फिलहाल, सारा ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading